जानिए, आपके शरीर को विटामिन डी की इतनी जरूरत क्यों है?

जानिए, आपके शरीर को विटामिन डी की इतनी जरूरत क्यों है?

सेहतराग टीम

शरीर फिट और सेहदमंद रहे तो हमारा दिन अच्छा होता है। वहीं शरीर को फिट रखने के लिए हमें विटामिन, मिनरल्स और प्रोटिन की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में हमें अपने भोजन में ऐसी चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए जिससे हमारी सेहत बेहतर बनी रहे। शरीर के लिए सभी पोषक तत्व जरूरी होते हैं। किसी एक पोषक तत्व की कमी भी शरीर को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। जैसे कि, कई शोध में भी ये बात सामने आई है कि विटामिन डी की कमी से कई तरह के कैंसर होते है। इसमें सबसे ज्यादा ब्रेस्ट कैंसर होने का डर होता है। इसलिए हमें विटामिन डी की कमी को अनदेखा नहीं करनी चाहिए। यानी आइए जानते हैं कि आपके शरीर को विटामिन डी की इतनी जरूरत क्यों है?

पढ़ें- जानें, प्लेटलेट्स के कम होने से लेकर बढ़ने तक की पूरी जानकारी

विटामिन डी की कमी से हमारे शरीर की हड्डियां और मांसपेशियां कमजोर होने लगती है। इसलिए हमें ऐसे भोजन का सेवन करना चाहिए जिससे हमारे शरीर में विटामिन डी का संतुलन बना रहे। ऐसे में आज आइए जानने की कोशिश करते है कि विटामिन डी की कमी से क्या होता है और इससे बचने के लिए कौन से आहार का सेवन करें-

विटामिन डी क्या है?

इस विटामिन को सनशाइन विटामिन भी कहा जाता है क्योंकि यह सूर्य की किरणों की प्रतिक्रिया से शरीर में उत्पन्न होता है। यह हड्डियों के निर्माण के साथ कैल्शियम के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। यह दो तरह के होते है विटामिन डी2 और डी3 

विटामिन डी की कमी के लक्षण

  • अधिक थकान होना।
  • हड्ड‍ियों  में दर्द रहना 
  • बाल झड़ने की समस्या
  • चोट लगने के बाद घाव भरने में देरी
  • विटामिन डी की कमी का असर सेरोटोनिन हार्मोन पर पड़ता है। जो मूड स्विंग्स की समस्या पैदा करती है। इसलिए आपका मूड जल्दी खराब हो जाता होगा।
  • हड्डी टूट जाना
  • डिप्रेशन की समस्या

विटामिन डी के लिए करें इन फूड्स का सेवन

गर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए इन फूड्स का सेवन कर सकते हैं। आप अधिक मात्रा में गाजर, दूध सहित अन्य डेयरी प्रोडक्ट, मशरूम, अनाज, चीज, संतरे का जूस, कोका, वसायुक्त मछली, जैसे ट्यूना और सैल्मन, अंडे की जर्दी, ओटमील आदि का सेवन अधिक से अधिक मात्रा में करें। 

विटामिन डी की कमी से होने वाली बीमारियां

  • डिप्रेशन
  • मोटापा
  • ऑस्टियोपोरेसिस
  • मल्टिपल स्केलेरॉसिस
  • मसूढ़ों के रोग
  • डायबिटीज 
  • ब्रेस्ट कैंसर
  • कमजोर हड्डियां

इसे भी पढ़ें-

छोटी से लौंग देती है कई बड़े फायदे

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।